कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सरायं में छात्रों ने दिखाया खेल का जौहर, न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में छाए प्रतिभागी

विकासखंड अमरौधा की न्याय पंचायत सराय में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवा प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां: विकासखंड अमरौधा की न्याय पंचायत सराय में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवा प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सर्वोदय माध्यमिक विद्यालय सराय में आयोजित इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक दिनेश बाबू एआरपी ने किया। विभिन्न आयु वर्गों में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित कई अन्य खेल आयोजित किए गए।

प्रमुख परिणाम:

  • 50 मीटर बालक: प्रथम – असद प्राथमिक विद्यालय सराय, द्वितीय – संदीप कंपोजिट विद्यालय चपरघटा, तृतीय – राज प्राथमिक विद्यालय अमिलिया
  • 50 मीटर बालिका: प्रथम – रश्मि प्राथमिक विद्यालय अकबराबाद, द्वितीय – राधिका प्राथमिक विद्यालय नथुआपुर, तृतीय – खुशी कंपोजिट विद्यालय चपरघटा
  • 100 मीटर बालक: प्रथम – आयुष कंपोजिट विद्यालय चपरघटा, द्वितीय – अगम प्राथमिक विद्यालय अमिलिया, तृतीय – हिमांशु प्राथमिक विद्यालय अकबराबाद
  • 200 मीटर बालिका: प्रथम – राधिका प्राथमिक विद्यालय नथुआपुर, द्वितीय – रश्मि प्राथमिक विद्यालय अकबराबाद, तृतीय – रेशमा प्राथमिक विद्यालय सराय
  • 400 मीटर बालक: प्रथम – निर्देश उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरी, द्वितीय – कपिल पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमिलिया, तृतीय – आदिल सर्वोदय माध्यमिक विद्यालय सराय
  • 400 मीटर बालिका: प्रथम – सौम्या कंपोजिट विद्यालय चपरघटा, द्वितीय – शुभी यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय अमिलिया, तृतीय – संजीदा सर्वोदय माध्यमिक विद्यालय सराय

नोडल शिक्षक संकुल अंकित सिंह की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर मुन्नेबाबू, प्रवीण यादव, गीता यादव, गीता देवी, सूची मालवी, बृजेश सचान, श्रीकांत, उमराव, विनय कुमार, शिल्पू सचान, लक्ष्मण यादव और सुबोध यादव भी उपस्थित रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading