अंग्रेजी माध्यम के 15 हजार परिषदीय स्कूलों में अब हिंदी में होगी पढ़ाई

प्रदेश के अंग्रेजी माध्यम के 15 हजार परिषदीय स्कूलों में अब हिंदी में पढ़ाई कराई जाएगी। विद्यार्थियों को अब सभी विषयों को अंग्रेजी में नहीं पढ़ाया जाएगा। अब वह सिर्फ अंग्रेजी एक विषय के रूप में ही पढ़ेंगे।

अमन यात्रा, कनपुर देहात। प्रदेश के अंग्रेजी माध्यम के 15 हजार परिषदीय स्कूलों में अब हिंदी में पढ़ाई कराई जाएगी। विद्यार्थियों को अब सभी विषयों को अंग्रेजी में नहीं पढ़ाया जाएगा। अब वह सिर्फ अंग्रेजी एक विषय के रूप में ही पढ़ेंगे। कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर खोले गए ये विद्यालय अपने उद्देश्यों को सही ढंग से पूरा नहीं कर पा रहे हैं। वहीं दूसरा कारण राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा पर जोर देना है।

निजी स्कूलों के तर्ज पर शासन ने वर्ष 2018 में परिषदीय स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई कराने के लिए आदेशित किया था। जिले में हर ब्लॉक से पांच-पांच परिषदीय विद्यालयों का इंग्लिश मीडियम के लिए चयन किया गया इसके बाद द्वितीय चरण में पुन: पांच-पांच विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम में परिवर्तित किया गया। इसके उपरांत प्रत्येक विकासखंड में पांच-पांच जूनियर विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम में परिवर्तित किया गया। लेकिन अब इन विद्यालयों में अंग्रेजी सिर्फ विषय के रूप में पढ़ाई जाएगी जबकि मातृभाषा में संपूर्ण शिक्षा दी जाएगी।

जिले में 2019 में 169 परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी मीडियम बना दिया गया लेकिन आज तक पूर्ण रूप से अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई यहां नहीं हो सकी जबकि अंग्रेजी बोलने वाले शिक्षकों को उस समय साक्षात्कार लेकर बच्चों को पढ़ाने के लिए चयनित किया गया था लेकिन उसका उद्देश्य पूरा नही हो सका। वहीं कक्षा पांच पढ़ कर आगे पढ़ने के लिए बच्चों को मजबूर होकर हिन्दी मीडियम से पढ़ना पड़ता था।

छह से आठ तक की पढ़ाई के लिए अंग्रेजी मीडियम की कोई व्यवस्था नही बनायी गयी और बच्चों को कभी भी इंग्लिश मीडियम की पूरी किताब नहीं मिल पाई।
अब शासन ने इन स्कूलों में हिंदी में पढ़ाई कराने के लिए निर्देशित किया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बीएसए को पत्र भेज कर हिन्दी माध्यम से पढ़ाई कराने के लिए निर्देशित किया है। अब यहां के बच्चे सिर्फ अंग्रेजी एक विषय के रूप में ही पढ़ेंगे और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार मातृभाषा पर जोर दिया जायेगा।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी पढ़ेंगे एनसीईआरटी की किताबें

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का शैक्षिक स्तर उठाने के लिए बेसिक…

1 day ago

बीएलओ ने घर घर जाकर मतदाता गाइडलाइन से मतदाताओं को किया जागरूक

कानपुर देहात। जनपद में अधिक से अधिक मतदान हेतु मतदाता की सहायता के लिए वोटर…

1 day ago

तेज गर्मी ने बढ़ाई स्कूली बच्चों की परेशानी कोई नहीं दिखा रहा मेहरबानी

कानपुर देहात। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने एक बार फिर बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का…

1 day ago

स्कूल के पास मान्यता नहीं फिर भी एडमिशन जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर सैकड़ो निजी स्कूल पंजीकृत हैं जबकि सैकड़ों…

1 day ago

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु…

1 day ago

जैव रसायन विभाग प्रमुख डाॅ सीमा परोहा को राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर का नया निदेशक बनाया गया

कानपुर। संस्थान से प्रो.डी. स्वाईन के निदेशक पद से सेवानिवृत्त होने पर जैव रसयान विभाग-प्रमुख…

1 day ago

This website uses cookies.