G-4NBN9P2G16
Categories: औरैया

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चित्रांश सभा ने बुजुर्ग महिलाओं को किया सम्मानित

महिला/स्त्री/नारी/औरत शब्द कुछ भी हो, मां/बहन/बेटी/पत्नी रिश्ता कोई सा भी हो वे हर जगह सम्मान की हकदार है।

औरैया,अमन यात्रा। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चित्रांश सभा ने बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया व उनसे प्रेरणा भी ली।
शहर स्तिथ मोहल्ला तिलक नगर में महिला चित्रांश सभा की अध्यक्ष नीलम सक्सेना के आवास पर सभा की समस्त पदाधिकारी ने एकत्र होकर कार्यक्रम का आयोजन किया।  आपको बता दे महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए उनके सम्मान में, उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए कई जायज कारण हैं। महिला/स्त्री/नारी/औरत शब्द कुछ भी हो, मां/बहन/बेटी/पत्नी रिश्ता कोई सा भी हो वे हर जगह सम्मान की हकदार है।
चाहे वह शिक्षक/वकील/डॉक्टर/पत्रकार/सैनिक/सरकारी कर्मी/इंजीनियर जैसे किसी पेशे में हों या फिर गृहिणी ही क्यों न हों, समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना की पुरुषों का है।  आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज -जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है।
कार्यक्रम में सम्मानित बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान करते हुए अध्यक्ष नीलम सक्सेना ने कहा नारी शक्ति है अबला नही  महामंत्री रागनी सक्सेना ने आयी हुई सभी महिला पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सभा की पदाधिकारी महिलाएं नेहा श्रीवास्तव, मनीषा सक्सेना, निधी सक्सेना, आरती सक्सेना, अनीता सक्सेना, ज्योति श्रीवास्तव, रिचा सक्सेना, श्रद्धा सक्सेना, पूनम सक्सेना सहित सभी सम्मानित महिलाएं मौजूद रही।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

11 minutes ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

45 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

1 hour ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

2 hours ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.