माधौगढ़(जालौन)। आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर की कृषि उत्पादन गल्ला मंडी में प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया। पतंजलि योगपीठ,गायत्री परिवार और आरएसएस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित योग दिवस पर तहसील स्तरीय सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। वहीं नगर के आम लोग भी उत्साह के साथ योग करने पहुंचे।
इनसेट-
उपजिलाधिकारी ने दिया योग के माध्यम से स्वस्थ्य रहने का संदेश
माधौगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उपजिलाधिकारी पुष्कर नाथ चौधरी ने लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अपनी दिनचर्या में एक घंटा स्वस्थ रहने के लिए योग पर देना चाहिए। भारतीय संस्कृति से लेकर सबसे प्राचीन संस्कृति में भी योग के महत्व को बताया गया है। ऋषि मुनि भी योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जी कर निरोगी रहा करते थे। योग के दौरान तहसीलदार सुशील कुमार,नायब तहसीलदार सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। वही खंड विकास अधिकारी दीपक कुमार सहित ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी और अन्य कर्मचारी भी योग करते नजर आए। इसके साथ ही नगर के सैकड़ों लोग भी योग आचार्य के निर्देशों पर योग करते रहे। कोतवाली में इंस्पेक्टर अजय कुमार अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने योग किया।
इनसेट-
पतंजलि योग पीठ और गायत्री परिवार ने कराया योग
माधौगढ़। योग दिवस के मौके पर सबसे पहले एसडीएम ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। उसके बाद पतंजलि से राजेंद्र राठौर,गायत्री परिवार से सत्यनारायण शर्मा और आरएसएस से रविंद्र कुशवाहा योगाचार्यों ने लोगों को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्रज्ञा योग, पवनमुक्तासन, संधि व्यायाम, सूर्य नमस्कार,भ्रामरी प्राणायाम,शीतली प्राणायाम, हलासन,सर्बासन,शीर्षासन आदि योग कराएं।
जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…
जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
This website uses cookies.