G-4NBN9P2G16
जालौन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर तहसील परिसर के अलावा कई स्थानों पर कराया गया योगाभ्यास

मंगलवार को 8 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर तहसील परिसर समेत विभिन्न  स्थानों पर योगाभ्यास कराया गया जिसमें अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगरवासियों ने योग किया।

जालौन(उरई)। मंगलवार को 8 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर तहसील परिसर समेत विभिन्न  स्थानों पर योगाभ्यास कराया गया जिसमें अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगरवासियों ने योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नगर में जगह जगह योग शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने पहुंचकर योगाभ्यास किया तथा प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।तहसील परिसर में आयोजित तहसील स्तरीय योग शिविर में योगाचार्य डां रमन सिंह व सहायक विवेक सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया जिसमें एस डी एम राजेश सिंह, सी ओ संतोष कुमार, तहसीलदार बलराम गुप्ता, नायब तहसीलदार आलोक कटिहार , नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता समेत कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।चुर्खी रोड एस बी डी एम इंटर कालेज में धीरज बाथम ने भाजपा नगर अध्यक्ष अभय कुमार समेत भाजपा नेताओं के साथ योग किया। आयुर्वेद चिकित्सालय अधीक्षक डां अमर सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डां कपिलदेव गुप्ता , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुरा नगरीय में प्रभारी डां सहन विहारी गुप्ता समेत चिकित्सालय का स्टाफ के साथ मरीजों के तीमारदारों ने योग किया। योगाचार्य डां रमन सिंह ने लोगों से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग करने की सलाह दी जिससे व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ हो सके।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

17 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

40 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

3 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.