G-4NBN9P2G16

अकबरपुर के ऐतिहासिक ठाकुरद्वारा में चोटी पर कलश स्थापित किया गया

जनपद मुख्यालय अकबरपुर के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित ठाकुरद्वारा के नवनिर्मित मन्दिर की एक चोटी पर कलश स्थापित कर दिया गया जिसका विधि-विधान पूर्वक पूजन श्रीराम लीला समिति अकबरपुर के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष अनूप त्रिपाठी गोरे,मंत्री विमलेश कुमार सविता एडवोकेट,मेला प्रभारी श्याम ओमर ने किया।पूजन करने के बाद उसे नवनिर्मित मन्दिर की मुख्य चोटी पर स्थापित कर दिया गया

कानपुर देहात। जनपद मुख्यालय अकबरपुर के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित ठाकुरद्वारा के नवनिर्मित मन्दिर की एक चोटी पर कलश स्थापित कर दिया गया जिसका विधि-विधान पूर्वक पूजन श्रीराम लीला समिति अकबरपुर के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष अनूप त्रिपाठी गोरे,मंत्री विमलेश कुमार सविता एडवोकेट,मेला प्रभारी श्याम ओमर ने किया।पूजन करने के बाद उसे नवनिर्मित मन्दिर की मुख्य चोटी पर स्थापित कर दिया गया।पूजन करने के मध्य में जय श्रीराम जय जय श्रीराम का उद्घोष कर भक्तों ने आनन्द का अनुभव किया।ज्ञातव्य है कि उक्त ठाकुरद्वारा नगर पंचायत अकबरपुर के पूर्वी छोर पर इटैली मोहाल में स्थित है और सैकडों वर्ष पुराना है जिसमें स्थायी रूप से एक पुजारी रहा करते थे और राम लक्ष्मण जानकी की अष्टधातु निर्मित मूर्तियों की पूजा अर्चना,नियमित आरती भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण किया करते थे किन्तु उनके गोलोकधाम चले जाने के बाद मन्दिर परिसर क्षतिग्रस्त होने लगा।

हालाँकि वर्ष 1980 के कालखण्ड में विश्व हिंदू परिषद की अकबरपुर नगर इकाई के प्रयास के चलते परिसर में एक होम्योपैथिक चिकित्सालय का संचालन किया गया जो लगभग पांच वर्ष तक नगरवासियों को चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराता रहा।उल्लेखनीय है कि कालांतर में परिसर के पुनर्निर्माण का दायित्व श्रीराम लीला समिति ने स्थानीय सहयोग के आधार पर अंगीकृत किया और तीन गुम्बद का एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है जिसके मुख्य गुम्बद पर आज मुख्य मिस्त्री भोला सिंह द्वारा कलश स्थापित किया गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि शीघ्र ही ठाकुरद्वारा के गर्भ गृह में श्रीराम दरबार की स्थापना कराई जाएगी।कलश पूजन के समय आचार्य सन्तोष दीक्षित, लक्ष्मीकांत दीक्षित,पूर्व महामंत्री सुनील कुमार गुप्त एडवोकेट,पत्रकार सुशील त्रिवेदी विवेक नारायण मिश्र,हनुमान अभिनेता अंकुर द्विवेदी समेत अनेक नागरिक उपस्थित हुए।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

12 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

12 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.