G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। शुक्रवार को निपुण भारत मिशन के तहत विकासखंड अकबरपुर में प्रथम चरण में निपुण आकलन हेतु चयनित 39 विद्यालयों के शिक्षकों की बैठक मनोज कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिसमें शैक्षिक तकनीक विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशों के समुचित उपयोग, निपुण लक्ष्य एप, रीड एलांग एप, दीक्षा एप के उपयोग के नियमित रूप से अपनी शिक्षक दिनचर्या में स्थान देने हेतु प्रेरित किया गया।
उपस्थित शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। तत्पश्चात उत्साह जनक माहौल में निपुण शपथ के साथ बैठक को संपन्न किया गया। उक्त बैठक में ज्योत्सना गुप्ता, सत्येंद्र कुमार सिंह एआरपी ने निपुण कार्य योजना के तहत कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा एआरपी नवजोत यादव द्वारा तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत दीक्षा प्लेटफार्म के उपयोग के संबंध में संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं उपयोग के बारे में बताया गया।
एआरपी अजय प्रताप सिंह द्वारा कार्य विभाजन एवं कक्षा आवंटन नियमित रूप से नियमानुसार किए जाने हेतु अवगत कराया गया। अंत में निपुण आकलन के तहत प्रथम चरण की संपूर्ण प्रक्रिया को समस्त प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को अवगत कराया गया। बैठक में सुरेन्द्र कटियार, मुस्तकीम मंसूरी, पुष्पा सिंह, शिवानी यादव, श्वेता बाजपेई, देव प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
This website uses cookies.