कानपुर देहात

अकोढी : सुप्रसिद्ध डॉक्टर सलीम का बीमारी के चलते निधन

मलासा विकासखंड के अकोढी गांव निवासी मरीजों के मसीहा 68 वर्षीय सुप्रसिद्ध डॉक्टर सलीम की बीमारी के चलते रविवार शाम कानपुर के वैदिक अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के अकोढी गांव निवासी मरीजों के मसीहा 68 वर्षीय सुप्रसिद्ध डॉक्टर सलीम की बीमारी के चलते रविवार शाम कानपुर के वैदिक अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर घर में कोहराम व गांव में सन्नाटा छा गया। वहीं उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

सोमवार को विधि विधान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।विकासखंड के अकोढी गांव निवासी मो सयीम ने बताया कि उनके पिता डॉक्टर सलीम उम्र करीब 68 वर्ष को करीब चार दिन पूर्व जोड़ों में दर्द की शिकायत होने पर उपचार के लिए कानपुर के वैदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां उनका उपचार चल रहा था।रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। निधन की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया तथा गांव में मातम सा छा गया। देर शाम जैसे ही उनका शव गांव लाया गया।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके आवास पर तांता लग गया।

वह पिछले कई वर्षों से गांव में जोड़ों संबंधी मरीजों का उपचार करते आ रहे थे। दूरदराज से बीमारी से पीड़ित लोग उनके पास अपने उपचार के वास्ते आते थे।रविवार को उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।पत्नी आमना बेगम,पुत्र मो सयीम,समीर रजा,भाई मो नफीस का रो रो कर बुरा हाल था। सोमवार को विधि विधान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अटेवा का सदस्यता और जागरूकता अभियान शुरू

कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा का सदस्यता और जागरूकता अभियान मंगलवार से आरम्भ…

16 hours ago

प्रशिक्षण के दूसरे दिन भाषा सिखाने और उपचारात्मक शिक्षण की रणनीतियों पर हुई चर्चा

कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में निपुण भारत मिशन के तहत जारी…

17 hours ago

कानपुर: निगोहा आयुष अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, मिलीं उत्कृष्ट व्यवस्थाएं

कानपुर नगर: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज चौबेपुर ब्लॉक के निगोहा स्थित 50 बिस्तरों…

17 hours ago

कानपुर देहात में करंट लगने से महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के मूसानगर कस्बे में एक दुखद घटना सामने आई है। भाजपा के पूर्व…

19 hours ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर जिलाधिकारी ने वितरित किये ऑफर लेटर, सर्टिफिकेट

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विश्व युवा कौशल…

19 hours ago

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत,परिजनों ने लगाया मारपीट व हत्या का आरोप

पुखरायां।कानपुर देहात में सोमवार सुबह एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना की…

2 days ago

This website uses cookies.