G-4NBN9P2G16
हमारी सरकार आई तो अयोध्या में पूरे साल दिवाली मनेगी- अखिलेश
अयोध्या से आए साधु संत, मौलाना और सिख समुदाय के लोगों ने आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की. इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गंगा जमुनी तहजीब एक दिन में नहीं बनी है, इसे बनने में हजारों साल लगे हैं. मैं बहुत धार्मिक इंसान हूं, मेरे घर के अंदर मंदिर है और मेरे घर के बाहर भी मंदिर है. भगवान राम सभी के हैं, पूरी दुनिया के हैं.
उन्होंने आगे कहा कि सरकार को अयोध्या के किसानों की भी सुननी चाहिए, जिनकी जमीनें अधिग्रहित कर ली गई हैं. उन्होंने आगे कहा कि अभी अयोध्या में सिर्फ दो दिन दिवाली मनाई जा रही है. अगर हमारी सरकार आई तो अयोध्या में पूरे साल दिवाली मनेगी. हमारी सरकार आई तो अयोध्या में नगर निगम का कोई टैक्स नहीं लगेगा.
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे बीजेपी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में देश ने बेहद मुश्किल दिन देखे हैं. इतने खराब और काले दिन हम लोगों ने कभी नहीं देखे थे. यूपी सरकार ने इतने झूठे वादे किए हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं.
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के खिरियां पुरवा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां पर सोमवार सुबह… Read More
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता एवं ठाकुरई गुटके परदेसी मंत्री वी के मिश्रा… Read More
कानपुर देहात। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत त्योहारों के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने रविवार को पुलिसकर्मियों संग राजपुर कस्बे… Read More
कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्रातः 9:30 बजे नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, अनवरगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण… Read More
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने जनपद कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु रविवार देर… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रतनपुर में रिंद नदी में बीते शनिवार को नहाते समय डूबे एक किशोर… Read More
This website uses cookies.