कानपुर देहात

अगर कोई शोहदा छेड़खानी करता है तो घबराएं नहीं डायल करें 1090

भोगनीपुर कोतवाली के सट्टी थाना अंतर्गत कथरी गांव स्थित कात्यायनी मंदिर परिसर में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेस-4 के तहत महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के सट्टी थाना अंतर्गत कथरी गांव स्थित कात्यायनी मंदिर परिसर में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेस-4 के तहत महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर उन्हें महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई।

सोमवार को थाना क्षेत्र के कथरी गांव स्थित कात्यायनी मंदिर परिसर में मिशन शक्ति फेस 4 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की अर्पिता व रंजना ने कहा कि स्कूल, कॉलेज,रास्ते आते जाते अगर कोई शोहदा उनके साथ छेड़खानी करता है तो घबराएं नहीं।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु टोल फ्री नम्बर जारी किए गए हैं। इन टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा थाने पर भी महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।

जहां पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। महिलाएं थाने पर जाकर भी अपनी समस्या से अवगत करा सकतीं हैं। वूमेन पावर लाइन के लिए टोल फ्री नम्बर 1090 पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। आपातकालीन पुलिस सेवा के लिए 112, महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य सेवा 102, फायर ब्रिगेड 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। इसके साथ ही उन्हें यातायात नियम,ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर एस आई विनोद गुप्ता,महिला कांस्टेबल रंजना तथा महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा में बैठक आयोजित,खंड विकास अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुखरायां।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा कार्यालय में मंगलवार को पंचायत सचिवों संग एक…

7 hours ago

महिला ने पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के सट्टी थानांतर्गत सट्टी गांव निवासिनी एक महिला ने पति समेत 9 लोगों…

7 hours ago

मामूली कहासुनी के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर मामूली कहासुनी…

7 hours ago

एक अंशोल कंपनी के लोडर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत एक गंभीर

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में मंगलवार सुबह औरैया कानपुर नेशनल हाइवे पर एक ग्रीस…

16 hours ago

स्टार प्रचारक ने झोंकी ताकत,बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सोमवार को लोकसभा क्षेत्र अकबरपुर की विधानसभा घाटमपुर में बहुजन समाज पार्टी…

20 hours ago

This website uses cookies.