G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के महकापुरवा पुल पर सोमवार शाम एक अज्ञात अधेड़ उम्र व्यक्ति के शव को देखकर आस पड़ोस के लोगों में सनसनी फ़ैल गई।कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।शव करीब पांच से छः दिन पुराना प्रतीत होता है।
शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के महकापुरवा पुल पर सोमवार शाम करीब चार बजे एक अज्ञात अधेड़ उम्र व्यक्ति का शव किसी प्रकार से नहर में उतरता हुआ कूड़ा करकट में फंस गया।शव को देखकर आस पड़ोस के लोगों में सनसनी फ़ैल गई तथा सूचना कंट्रोल रूम को दी गई।कंट्रोल रूम द्वारा मामले के संबंध में थाना पुलिस को अवगत कराया गया।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल उपरांत पंचनामा की विधिक कार्यवाही की।
शव देखने में सड़ी गली अवस्था में करीब पांच से छः दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन सिंह ने बताया कि मृतक नीली आसमानी चेकदार टीशर्ट पहने हुए है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.