G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

अज्ञात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर नगदी समेत 2 लाख के जेवरात पार किए

रनिया थाना क्षेत्र के रनिया पड़ाव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर नगदी व 2 लाख के जेवरात पार कर ले गए। सुबह जब पीड़ित जगा तो सामान अस्त-व्यस्त देख वह दंग रह गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी रनिया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर रनिया पुलिस को दी है।

सतीश कुमार, रनियां। रनिया थाना क्षेत्र के रनिया पड़ाव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर नगदी व 2 लाख के जेवरात पार कर ले गए। सुबह जब पीड़ित जगा तो सामान अस्त-व्यस्त देख वह दंग रह गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी रनिया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर रनिया पुलिस को दी है।

रनिया थाना क्षेत्र के रनियां पड़ाव निवासी अरविंद कुमार पांडेय अपने घर में पत्नी नीतू पांडे के साथ एक कमरे में सो रहे थे। बगल के कमरे में उनका बेटा अविनाश पांडेय सो रहा था। तीसरे कमरे में बक्शे व अलमारी रखी हुई थी। अरविंद ने बताया कि आधी रात को उनकी पत्नी बाथरुम जाने के लिए उठीं तो दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी, जिस पर उन्होंने सोचा कि बेटा बाहर से कुंडी लगाकर अपने कमरे में सो गया है, आवाज देकर बेटे को जगाया तो उसके कमरे की कुंडी भी बाहर से बंद थी। इसके बाद अरविंद ने खिड़की में लगी लोहे की जाली काटी और हांथ बाहर निकाल कर बाहर लगी कुंडी खोली। इसके बाद वे लोग बाहर निकले और बगल के कमरे में रखी सेफ खुली हुई थी और सामान अस्त-व्यस्त था।

उसमें रखे जेवरात और नगदी गायब थी। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस तथा रनियां थाने के दरोगा देवेन्द्र पाल घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। अरविंद ने बताया कि घर के पिछले हिस्से में एक बल्ली मिली है और पैरों के निशान भी मिले हैं। इससे अनुमान लगाया गया कि चोर छत के रास्ते सीढ़ियां उतरकर घर में दाखिल हुए। इस संबंध में रनियां एसओ महेंद्र पटेल ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, कुछ दूर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा जा रहा है। जल्दी घटना का खुलासा होगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

14 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

32 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

3 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.