G-4NBN9P2G16
आशीष कुमार,रनियां,अमन यात्रा। रनियां थाना क्षेत्र के विसायकपुर स्थित एक होटल के सामने बीती रात हाईवे पर वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डेरापुर के लडुवापुर निवासी अकील अली का पुत्र आदिल 38 वर्ष रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर स्थित प्लाई बनने वाली फैक्टरी में काम करता था। दिन की शिफ्ट के बाद वह घर जा रहा था। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने एक होटल के सामने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो घटना की जानकारी रनियां पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता अकील अली ने पुलिस को बताया कि सीतापुर शादी में गए थे। घर में इसकी पत्नी खुशबू व बच्चा था। इस संबंध एसओ महेंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद करवाही होगी।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.