G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।

कानपुर देहात में सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के मिसिरपुर जैनपुर निवासी अरविंद कुमार के पुत्र वीरेंद्र उर्फ नेता के रूप में हुई है।हादसा सोमवार देर शाम करीब 9 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के बिरहाना पुल पर हुआ।जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के मिसिरपुर जैनपुर निवासी वीरेंद्र उर्फ नेता के रूप में की।

मृतक के पिता अरविंद कुमार ने मृतक की पहचान अपने बड़े पुत्र वीरेंद्र के रूप में की।हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल की फौती सूचना पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।हादसे में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है।परिजनों की तहरीर पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में दो पक्षों के बीच फायरिंग में तीन लोग घायल,दो गंभीर

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के ज्योति गांव में शनिवार शाम एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।परिणामस्वरुप… Read More

4 hours ago

युवक को जहरीले कीड़े ने डसा,हालत गंभीर

पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौटा द्वितीय में एक युवक को जहरीले कीड़े ने डस लिया।जिसे पुखरायां सीएचसी… Read More

6 hours ago

कानपुर देहात में दो अज्ञात बाइक सवारों ने बुजुर्ग से की 7400 रुपए की टप्पेबाजी

पुखरायां।कानपुर देहात में टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग… Read More

6 hours ago

मन की बात सुनने के बाद ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

कानपुर देहात:  कानपुर देहात के गिरधरपुर गांव में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के 'मन की बात'… Read More

7 hours ago

कानपुर देहात में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ अलर्ट

कानपुर देहात: कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।… Read More

7 hours ago

दो साल में टेट करो पास वरना जबरन होगा रिटायरमेंट

कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.