उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

वट वृक्षों की पूजा अर्चना कर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र

शिवली कानपुर देहात,श्रीकान्त अग्निहोत्री : शिवली क्षेत्र के आसपास गांव में बट सावित्री पूजा में सुहागनें  जगह-जगह वट वृक्षों की पूजा अर्चना की। जिसमें सुहागिनों ने अपने पतियों के लिए लंबी उम्र व घर में समृद्धि की कामना की। सोमवार की सुबह से ही शिवली क्षेत्र में वट वृक्षों के पास सुहागिन महिलाएं पूजा अर्चना के लिए पहुंच गई। सुहागिन महिलाएं हाथों में पूजा की थाली ले वट वृक्ष की पूजा आरती कर पति की लंबी उम्र की कामना की और वट वृक्ष पर कच्चे सूत का पवित्र धागा लपेट कर वट वृक्ष की परिक्रमा की।

क्षेत्र के औनहा ,भेवान, भोला नेवादा, बड़ागांव ,शिवली, मैथा आदि जगह महिलाओं ने वट वृक्ष पूजा की। यह पर्व जेष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार सावित्री के पति सत्यवान को वट वृक्ष के नीचे ही यमराज ने जीवनदान दिया था। इसीलिए महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं बट वृक्ष में ब्रह्मा विष्णु और महेश त्रिदेव का वास होता है इसलिए वट वृक्ष की पूजा करने से तीनों देवों का आशीर्वाद मिलता है। ऐसा सनातन धर्म की मान्यता है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button