G-4NBN9P2G16
कानपुर

अटल जी की जन्म शताब्दी पर कानपुर नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग, कानपुर नगर के संयुक्त तत्वावधान में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कानपुर नगर: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग, कानपुर नगर के संयुक्त तत्वावधान में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में लोक भवन लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश में सुशासन’ विषयक गोष्ठी का सजीव प्रसारण किया गया। तत्पश्चात, कानपुर नगर के उच्च शिक्षण संस्थानों और माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।

जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं की भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनन्या तिवारी, द्वितीय स्थान वैष्णवी गुप्ता तथा तृतीय स्थान दीपाली कटियार ने प्राप्त किया। अटल जी की कविताओं के पाठ की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीप्ती मिश्रा, द्वितीय स्थान दीक्षा शर्मा और तृतीय स्थान निज़ा ने प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर की निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पीयूष गौतम, द्वितीय स्थान परी और तृतीय स्थान यशी ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि तुलसीदास जी ने जिस ‘राम राज्य’ की कल्पना की थी वह वर्तमान में सुशासन की अवधारणा में परिलक्षित होता है।

विधायिका घाटमपुर सरोज कुरील ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है और हम सब उनके नक्शेकदम पर चलने को प्रतिबद्ध हैं। विधायिका कल्याणपुर श्रीमती नीलिमा कटियार ने कहा कि अटल जी एक कुशल राजनेता, संवेदनशील कवि, सार्वजनिक जीवन में उच्च नैतिक मानदंड कायम करने वाले आदर्श व्यक्तित्व थे। विधान परिषद् सदस्य शिक्षक विधायक अरुण पाठक ने कहा कि छात्र-छात्राओं की प्रतिभाशाली प्रस्तुति से यह उम्मीद जगी है कि अटल जी का स्वप्न साकार रूप ले रहा है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश अवस्थी, लोकसभा सांसद कानपुर नगर, ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकारें अटल जी के दिखाये सुशासन के मार्ग पर चल रही हैं। प्रदेश की छवि अपराधमुक्त और विकासयुक्त प्रदेश के रूप में बनी है। उन्होंने अटल जी के कानपुर में बिताये समय को भी याद किया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन, परियोजना निदेशक पी. एन. दीक्षित, प्रति कुलपति सुधीर अवस्थी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. मुरलीधर राम, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा प्रो. डॉ. अपर्णा सिंह, जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में विभिन्न महाविद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक गण उपस्थित रहे। इस प्रकार, अटल बिहारी वाजपेयी जी की याद में आयोजित इस कार्यक्रम ने कानपुर नगर में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

4 seconds ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

26 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

29 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

29 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

52 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.