G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

अटेवा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में कानपुर देहात की टीम को विभिन्न वर्गों में किया गया सम्मानित

अटेवा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में 15 जुलाई से चलाए जा रहे जागरूकता/सदस्यता/सहयोग अभियान के विभिन्न जनपदों से संकलित किये गए अंतरिम आकड़ो के फलस्वरूप सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कानपुर देहात की टीम को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कानपुर देहात- अटेवा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में 15 जुलाई से चलाए जा रहे जागरूकता/सदस्यता/सहयोग अभियान के विभिन्न जनपदों से संकलित किये गए अंतरिम आकड़ो के फलस्वरूप सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कानपुर देहात की टीम को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा अमरौधा विकासखंड के गौसगंज न्यायपंचायत के अटेवियन्स सुशील के द्वारा प्रदेश स्तर पर सबसे अधिक धनराशि विजय कुमार बन्धु को प्रदान की गई।

इसके साथ ही जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ब्लॉक अमरौधा, झींझक व डेरापुर के संयोजकों मानवेन्द्र, विकास सिंघल, अमित मिश्रा को सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत रूप से सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर बिहारी लाल, राजेश श्रीवास्तव व के एस भारती को सम्मानित किया गया। कार्यालय सहयोग निधि के अंतर्गत अधिकतम व्यक्तिगत योगदान करने पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी व जिलासंयोजक प्रदीप यादव तथा कार्यालय सहयोग निधि में व्यक्तिगत प्रयासों से अधिकतम सहयोग कराने पर रामेन्द्र सिंह व महराज सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

प्रदेश स्तर पर सबसे अधिक सहयोग करने वाले मण्डल का सम्मान कानपुर मंडल अध्यक्ष पंकज शंखवार को प्राप्त हुआ। प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सहप्रभारी राजेश सिंह चौहान के द्वारा पेंशन पुरुष बंधु जी का फोटो स्क्रैच भेंट किया गया। आईटी सेल के क्षेत्र में उम्दा कार्य करने की लिए देवेंद्र सिंह को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।

इस सम्मेलन मे प्रदेश सहसंयोजिक ज्योति शिखा मिश्रा, जिलामहामंत्री प्रताप भानु सिंह गौर, जिलाकोषाध्यक्ष अखिलेश पाल, जिला संगठन मंत्री अनुरुद्ध सिंह, सुशील, रामेन्द्र सिंह, कपिल, अमित सचान व जनपद की पूरी अटेवा टीम ने प्रतिभाग किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.