अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

अटेवा पेंशन बचाओ मंच की समीक्षा बैठक आज रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित अमरौधा ब्लाक के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2023 पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की समीक्षा बैठक आज रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित अमरौधा ब्लाक के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2023 पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष है। इस वर्ष सभी पदाधिकारियों को पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। बैठक में अटेवा कानपुर देहात द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता सहयोग अभियान में अधिक से अधिक साथियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य ब्लॉक पदाधिकारियों को दिया गया। इस अवसर पर अटेवा कानपुर देहात अमरौधा ब्लॉक के ब्लॉक संयोजक मानवेंद्र सिंह द्वारा संगठन के लिए अमरौधा ब्लाक में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अमरौधा ब्लॉक की महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका ज्योति सचान ने आगामी 30 जुलाई को लखनऊ की धरती पर नारी शक्ति पेंशन अधिकार महासम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए मातृशक्तियों से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की। जिला संगठन मंत्री इरफान खान ने अटेवा द्वारा वर्ष 2023 में पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों की आए हुए साथियों को जानकारी दी। इस वर्ष दिनाँक 1 से 9 अगस्त तक सांसद आवास पर घंटी बजाओ कार्यक्रम तथा 1 अक्टूबर 2023 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में आयोजित होने वाली पेंशन शंखनाद महारैली में प्रतिभाग करने के लिए सभी साथियों से अपील की गई। इस अवसर पर ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महेश गुप्ता को ब्लॉक पर्यवेक्षक पाल सिंह को ब्लॉक संगठन मंत्री एवं अन्य मनोनयन किए गए। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह जिला सह संयोजक अजीत कुमार शिबू सिंह सहित अनेकों पेंशनविहीन साथी उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

19 hours ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

22 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

22 hours ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

22 hours ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

2 days ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

2 days ago

This website uses cookies.