G-4NBN9P2G16

अधिवक्ता के निधन पर जनपद न्यायालय में आयोजित की शोकसभा

जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता निहाल अहमद खान का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया जिसे लेकर साथी अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

अकबरपुर, सुशील त्रिवेदी : जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता निहाल अहमद खान का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया जिसे लेकर साथी अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री मुलायम सिंह यादव ने बताया कि युवा साथी अधिवक्ता नेहाल अहमद खान की आकस्मिक मृत्यु  दि० 11 सितम्बर 2021 को लम्बी बीमारी के चलते हो गया है जिसकी सूचना पाकर जनपद न्यायालय कानपुर देहात  के अधिवक्ताओ में शोक की लहर छा गयी.

 

खबर पाकर मुलायम सिंह यादव एडवोकेट पूर्व महामंत्री जिला बार एसो०कानपुर देहात ने एक शोक सभा का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर कानपुर देहात में किया ,जिसमे दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की गई शोक सभा मे मुलायम सिंह ने कहा कि वह जिला बार एसो०की कार्यकारणी में मेरे साथ सदस्य रहे वे काफी मृदुभाषी एवम सरल स्वभाव के थे।

ये भी पढ़े-   प्रोजेक्ट नई किरण के तहत चार जोड़ों को मिलाया

शोक सभा मे चौ. संपत लाल यादव अध्यक्ष एकीकृत, बार एसो० रमेश चंद्र गौर वरि०उपाध्यक्ष जिला बार एसो० का० दे० , सुबोध नारायण त्रिपाठी अब्दुल सलाम राजेन्द्र द्विवेदी रामनरेश सिंह ,मो रहीस कुरैशी  सर्वेंद्र सिंह,महेंद्र यादव  शादाब हुसैन,प्रीती त्रिपाठी,इंद्रेश, वीर सिंह,मानवेन्द्र सिंह जितेंद्र बाबू,सुभाष,विश्व्नाथ सिंह, चन्द्रपाल, सुधीरपाण्डेय ,अविनाश सचान,सुल्तान अली, वीरेंद्र कटियार ,वैभव कांत मिश्र ,अनवर अहमद,अशोक कुमार श्रीवास्तव,घनश्याम सिंह,सुमित नारायण, अनिल कटियार,कैलाश बाबू ,अभिलाष सिंह,गिरीतमा सिंह रामगणेश आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

4 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

31 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

54 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.