G-4NBN9P2G16
औरैया

अधेड़ का अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी

थाना क्षेत्र के दिबियापुर मार्ग पर महाराजपुर बहादुरपुर व दयालनगर गांव के बीच मे पुलिया के नीचे एक आज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। खेतो पर जा रही शगुना देवी महिला ने देखा, तो महिला ने गाँव मे जाकर अन्य लोगो को बताया कि कोई आदमी शराब पिए पुलिया के नीचे पड़ा है।

विकास सक्सेना, फफूंँद,औरैया।  थाना क्षेत्र के दिबियापुर मार्ग पर महाराजपुर बहादुरपुर व दयालनगर गांव के बीच मे पुलिया के नीचे एक आज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। खेतो पर जा रही शगुना देवी महिला ने देखा, तो महिला ने गाँव मे जाकर अन्य लोगो को बताया कि कोई आदमी शराब पिए पुलिया के नीचे पड़ा है। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।तथा ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार पहुंचे उन्होंने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।

विज्ञापन

घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम, अपर पुलिस अधीक्षक दिग्म्बर कुशवाहा, सीओ भरत पासवान फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचें, जिन्होंने महिला किसान शगुना देवी से पूंछा और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद शव की तलाशी ली। जिसमे एक बीड़ी का बंडल, एक माचिस, एक चाबी, एक केशर मसाला की पुड़िया व 300/रुपए मिले तथा सीधे हाथ मे जय पाल नाम गुदा हुआ था। तथा सिर, गर्दन व मुह को कुत्तों ने नोच लिया था। जिसकी वजह से उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मॉर्चरी में भेज दिया है। तथा शिनाख्त के लिए कोशिश मे पुलिस लग गई है। वहीं एस पी चारु निगम ने बताया कि घटना को लेकर चार टीमें गठित कर दी गई है। जिससे जल्द से जल्द घटना का अनावरण किया जाएगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में दो पक्षों के बीच फायरिंग में तीन लोग घायल,दो गंभीर

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के ज्योति गांव में शनिवार शाम एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।परिणामस्वरुप… Read More

10 hours ago

युवक को जहरीले कीड़े ने डसा,हालत गंभीर

पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौटा द्वितीय में एक युवक को जहरीले कीड़े ने डस लिया।जिसे पुखरायां सीएचसी… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में दो अज्ञात बाइक सवारों ने बुजुर्ग से की 7400 रुपए की टप्पेबाजी

पुखरायां।कानपुर देहात में टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग… Read More

13 hours ago

मन की बात सुनने के बाद ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

कानपुर देहात:  कानपुर देहात के गिरधरपुर गांव में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के 'मन की बात'… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ अलर्ट

कानपुर देहात: कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।… Read More

14 hours ago

दो साल में टेट करो पास वरना जबरन होगा रिटायरमेंट

कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.