G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कटिका खुर्द गांव में बुधवार रात्रि एक 35 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते घर के ऊपरी मंजिल के कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से शव को नीचे उतरवाकर जांच पड़ताल शुरू की ।तत्पश्चात पुलिस ने पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कटिका खुर्द निवासी रमाकांत पुत्र देवी सिंह उम्र करीब 35 वर्ष शराब पीने का लती था।बुधवार की रात्रि उसकी पत्नी सरिता देवी अपनी दो पुत्रियों के साथ कमरे के बाहर छत पर सोई हुई थीं तथा मां भूरी देवी व परिवार के अन्य सदस्य मकान में नीचे लेटे हुए थे।तभी मौका पाकर उसने घर के ऊपरी मंजिल के कमरे में अज्ञात कारणों के चलते पंखे के कुंडे के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घर से सदस्यों के सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई।
तत्काल सूचना थाना पुलिस को दी गईं।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर जांच पड़ताल शुरू की तथा फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।सूत्रों के मुताबिक मृतक अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट किया करता था।परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.