कानपुर देहात

अनंत-राधिका की शादी से पहले नीता अंबानी ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन,एक्स पर लिखी पोस्ट

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे और उनकी बहू राधिका मर्चेंट आज शुक्रवार को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।इससे पहले मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने बेटे-बहू के लिए काशी विश्वनाथ का दर्शन किया और उनके सुखमय जीवन की कामना की।

वाराणसी। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे और उनकी बहू राधिका मर्चेंट आज शुक्रवार को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।इससे पहले मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने बेटे-बहू के लिए काशी विश्वनाथ का दर्शन किया और उनके सुखमय जीवन की कामना की।
नीता अंबानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है।वीडियो में नीता अंबानी बाबा विश्वनाथ को दर्शन कर रही हैं।वीडियो में नीता अंबानी कह रही हैं कि नमस्कार,जय काशी विश्वनाथ,काशी के साथ मेरा भक्ति का एक गहरा नाता रहा है,मैं और मेरा परिवार कोई भी शुभ शुरुआत करने के लिए बाबा का आशीर्वाद जरूर लेता है।नीता अंबानी आगे कहती हैं कि गंगा की पावन गोद में विश्राम करते हुए वाराणसी भारतीय सभ्यता का उद्गम स्थल है।
नीता अंबानी ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले मैंने काशी विश्वनाथ जाकर अपने बच्चों अनंत और राधिका के लिए प्रार्थना की। मेरे बच्चों के बड़े दिन के उत्सव में काशी की संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी।
बताते चलें कि कुछ दिन पहले नीता अंबानी बेटे-बहू के लिए काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं।अनंत और राधिका की शादी का पहला कार्ड भी नीता अंबानी ने बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

6 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

8 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

8 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

8 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

8 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

8 hours ago

This website uses cookies.