G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सिकंदरा में जन समस्याएं सुनी। जिसमे उनके द्वारा सर्वप्रथम पूर्व में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की जन शिकायतों की समीक्षा की गयी, ततपश्चात तहसील सिकंदरा की जन समस्याएं सुनी गयी।
तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतें लंबित न रहे, शिकायतों को गम्भीरता से समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये, सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल104 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। इनमें राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें 74, विकास विभाग 06, पुलिस 11, आपूर्ति विभाग 03, विद्युत विभाग 05, LDM 02, शिक्षा विभाग 01, मनरेगा 01, जल निगम 01 शिकायतें प्राप्त हुई।
वहीं उन्होंने स्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समय सीमा अधिकतम 05 दिवस होनी चाहिए साथ ही शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाना अतिआवश्यक है एवं यह भी निर्देशित किया गया कि भविष्य में आने वाली शिकायतों को रजिस्टर में सही ढंग से अंकित करते हुए निस्तारण आख्या को भी अंकित किया जाए अन्यथा सम्बंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी सिकंदरा, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.