कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाजपा: लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल स्तर की कार्यशाला आयोजित की गई

पुखरायां कस्बा के नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल स्तर की कार्यशाला आयोजित की गई ।

ब्रजेंद्र तिवारी,पुखरायां। पुखरायां कस्बा के नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल स्तर की कार्यशाला आयोजित की गई ।जिसमें भाजपा पदाधिकारीयों द्वारा जानकारी दी गई और आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

पुखरायां नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष मदन पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान का कार्यक्रम आगामी दिनों में चलाए जाने वाला है जिसमें केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा आम जनमानस तक जो लाभकारी योजनाएं पहुंची हैं।

उनसे संपर्क स्थापित कर भाजपा की रीतियां एवं नीतियों को बताएं और उनसे लगातार संपर्क में रहे जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 5 लाख से ज्यादा वोटो से विजय दिलाई जा सके।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी शिवकुमार मिश्रा ने कहा कि भाजपा ही एक पार्टी है जो सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए एक समान योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाती है। अभियान के विधानसभा संयोजक अतुल चंदेल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो को इस कार्यक्रम में एक-एक लाभार्थी तक पहुंचना है और उसको भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारों द्वारा जो भी योजनाओं का लाभ मिला है उसे बताना है कि यह केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी की सरकारों द्वारा ही मिला है।

इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष/ मलाशा ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने कहा कि संगठन का एक-एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यशाला संपन्न होने के बाद आए सभी मंडल पदाधिकारी,सेक्टर संयोजक व सभी आए बूथ अध्यक्ष को मंडल अध्यक्ष ने अंगवस्त्र भेंटकर व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मुकुल पाण्डेय,पुखरायां मंडल प्रभारी योग राज सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष पूनम दिवाकर,विधानसभा विस्तारक शुभम गुप्ता ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अक्षय त्रिवेदी,पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमरीश अग्निहोत्री,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी,मंडल महामंत्री आशीष मिश्रा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र द्विवेदी,विकास श्रीवास्तव, संदीप कटियार ,संदीप सचान ,सुनील बालमीक,लोकेन्द्र सिंह ,मंत्री वैष्णवी अवस्थी ,सचिन सचान, राहुल सचान ,जागेंद्र यादव, किशन कठेरिया, देवी सिंह निषाद ,सेक्टर संयोजक जीतू शर्मा ,सुमित कटियार ,अजय गुप्ता ,विपिन श्रीवास्तव ,सनी द्विवेदी समेत एक सैकड़ा से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला का सफल संचालन मंडल महामंत्री निखिल आर्य ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button