अपराध नियंत्रण व अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस द्वारा अभियुक्तों की धर-पकड जारी

थाना मूसानगर पुलिस ने अपने मजबूत सूचना तंत्र के सहयोग से एक नफर शातिर अभियुक्त को मय एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथगिरफ्तार कर लिया

कानपुर देहात।थाना मूसानगर पुलिस ने अपने मजबूत सूचना तंत्र के सहयोग से एक नफर शातिर अभियुक्त को मय एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथगिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से ही कई मुकदमें पंजीकृत है। मालूम हो कि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, आलोक सिंह व पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर रेन्ज, कानपुर, जोगेन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण व अवैध शस्त्र बरामदगी की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, शुक्रवार को थाना मूसानगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कल्लू खाँ उम्र करीब 50 वर्ष पुत्र मजदार खां निवासी ग्राम चांदपुर थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात को मय 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ खिरियनपुरवा मोड से 50 मीटर ग्राम चांदपुर की तरफ सडक पर थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार कर लिया…पुलिस ने बताया है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मूसानगर पर मु0अ0सं0 40/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 40/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात,मु0अ0सं0 443/23 धारा 279/304 ए भा0द0वि0 थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात, मु0अ0सं0 63/17 धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व धारा 307/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात, मु0अ0सं0 84/15 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात, मु0अ0सं0 175/15 धारा 147/148/323/324/354(ख)/452/506 भा0द0वि0 थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात, मु0अ0सं0 56/14 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात, मु0अ0सं0 66/13 धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात,.मु0अ0सं0 153/23 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना ऊसराहार जनपद इटावा, मु0अ0सं0 162/23 धारा 307 भा0द0वि0 थाना ऊसराहार जनपद इटावा, मु0अ0सं0 163/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ऊसराहार जनपद इटावा, मु0अ0सं0 174/23 धारा 3(1) उ०प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 थाना ऊसराहार जनपद इटावा मे पहले से पंजीकृत हैं। उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में उ0नि0 रंजीत सिंह थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात, का0 764 अभिषेक चौधरी थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात, का0 551 प्रताप कुमार थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात का सराहनीय योगदान रहा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

3 hours ago

कानपुर देहात में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रूरा थाना क्षेत्र के सूतनपुरवा गांव…

4 hours ago

साइबर फ्रॉड: रसूलबाद पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाए 30,000 रुपये

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में…

4 hours ago

सरकारी अधिकारी से बदसलूकी और गाली-गलौज के मामले में आरोपी निसार सिद्दीकी दोषी करार, लगा जुर्माना

कानपुर देहात: भोगनीपुर पुलिस स्टेशन में 2015 में दर्ज एक मामले में, आरोपी निसार सिद्दीकी…

4 hours ago

कुर्कशुदा मकान की नीलामी 28 अगस्त को, इच्छुक करें प्रतिभाग

कानपुर देहात: तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, कानपुर से…

5 hours ago

लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक ‘रोजगार महाकुंभ’, 1 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा मौका

कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…

5 hours ago

This website uses cookies.