G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां : कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में इग्नू की दिसंबर 2023 सत्र की चल रही सत्रांत परीक्षा का आज इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के अपर निदेशक डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया ,विश्वविद्यालय नियमावली के अनुसार सुचिता एवं शांतिपूर्ण परीक्षा व्यवस्था देखकर संतोष व्यक्त किया। डॉ मिश्रा ने महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के साथ इग्नू द्वारा संचालित पाठ्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की, माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के संकल्प 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के विषय पर चर्चा की इस हेतु युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। विद्यार्थियों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलाई।
हम शपथ लेते हैं कि- भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे।गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुद्रण करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे।
हम भारत का नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर रामेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश चंद द्विवेदी ,प्रोफेसर सविता गुप्ता, डॉ हेमेंद्र सिंह, डॉ के के सिंह ,डॉ रविंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, डॉ अंशुमान उपाध्याय, इदरीश खान शिवनारायण यादव, संजय कुमार इग्नू समन्वयक डॉ पर्वत सिंह मौजूद रहे।
कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
This website uses cookies.