G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

अब टाट-पट्टी नहीं बल्कि फर्नीचर पर बैठकर पढ़ेंगे प्राथमिक स्कूलों के छात्र, व्यवस्था के लिए मांगा गया ब्यौरा

परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के छात्रों को अब टाट-पट्टी पर पालथी मारकर, कमर व सिर झुकाकर नहीं लिखना पढ़ेगा। अब उन्हें भी फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। वे डेस्क और बेंच पर आराम से बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। कक्षा एक से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार इसे बनवाया जाएगा।

लखनऊ/कानपुर देहात। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के छात्रों को अब टाट-पट्टी पर पालथी मारकर, कमर व सिर झुकाकर नहीं लिखना पढ़ेगा। अब उन्हें भी फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। वे डेस्क और बेंच पर आराम से बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। कक्षा एक से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार इसे बनवाया जाएगा। सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से इसके लिए ब्योरा मांगा गया है। अभी उच्च प्राथमिक स्कूलों में ही यह सुविधा है। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द इसके संबंध में जानकारी भेजें। कुछ विद्यालयों में विभिन्न कंपनियों व स्वयंसेवी संस्थाओं ने कारपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत फर्नीचर की व्यवस्था की है। ऐसे में सभी जिले यह जानकारी देंगे कि कितने स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था करनी है और वर्तमान में कितने विद्यार्थी पंजीकृत हैं फिलहाल इसका संपूर्ण ब्योरा जल्द उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।

कंपोजिट विद्यालयों में 4314803 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इन सभी के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया जा चुका है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि आपरेशन कायाकल्प में विद्यालयों को बेहतर ढंग से चमकाया गया है और सिर्फ प्राथमिक स्कूलों में छात्रों के लिए फर्नीचर की सुविधा नहीं है। अगर बेसिक शिक्षा विभाग जल्द प्राथमिक स्कूलों में भी विद्यार्थियों को फर्नीचर उपलब्ध कराएगा तो उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

6 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

33 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

56 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.