G-4NBN9P2G16
लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइए इस सत्र यानि 2023-24 में ड्रेस कोड में दिखेंगे। महिला रसोइया साड़ी और पुरुष पैंट-शर्ट पहनकर विद्यालय आएंगे। इसके लिए 18 करोड़ 62 लाख का बजट जारी कर दिया गया है। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए मिड-डे-मील बनाया जाता है।
इसमें साफ-सफाई पर काफी फोकस किया जा रहा है। इसी के तहत विद्यालयों में तैनात तीन लाख 90 हजार रसोइयों को ड्रेस देने का फैसला हुआ है। इससे वे अलग से पहचाने भी जा सकेंगे। शासन की ओर से की गई घोषणा के क्रम में पिछले दिनों विभाग ने इसके लिए 18 करोड़ 62 लाख का बजट जारी कर दिया है। इससे प्रत्येक रसोइए को ड्रेस के लिए 500-500 रुपये दिए गए हैं। अब हर साल रसोइयों को 500 रुपये की राशि किचन परिधान के मद में मिलेगी। जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से यह ड्रेस किस रंग का हो, इसके लिए शासन से मार्गदर्शन मांगा गया है। जल्द ही वहां से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद इससे संबंधित निर्देश जारी किए जाएंगे। इसी आधार पर रसोइए साड़ी व पैंट-शर्ट की व्यवस्था करेंगे।
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने सोशल मीडिया… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल… Read More
जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुखरायां,कानपुर देहात। मलासा विकासखंड परिसर में… Read More
This website uses cookies.