G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब पढ़ाई में दक्ष होने के साथ ही आत्मनिर्भर भी बनेंगे। चीन और जापान की तरह उन्हें शुरूआत से ही व्यवसायिक शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए जिले के कुछ विद्यालयों में कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और कुछ पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
जिले में 1925 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं जिसमें करीब एक लाख 78 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों की काया बदली जा रही है। आपरेशन कायाकल्प, कंपोजिट ग्रांट सहित अन्य मदों से विद्यालय में तमाम काम कराए जा रहे हैं। अब बच्चों में विभिन्न कौशल विकसित करने के उद्देश्य से जिले के परिषदीय स्कूलों में अलग-अलग कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा का पत्र आने पर बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों की सूची तैयार करने में जुट गया है। इसमें कस्तूरबा गांधी विद्यालय संग दस ब्लॉक के दो-दो पूर्व माध्यमिक विद्यालय को शामिल किया जाना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने कहा कि कौशल विकास केंद्र खोलने के लिए पत्र आया है जिसके लिए विद्यालय का चयन किया जा रहा हैैं।
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
This website uses cookies.