अब पहली कक्षा से पढ़ाया जाएगा आपदा प्रबंधन

कक्षा एक से आठ तक में हिन्दी, अंग्रेजी और गणित की तरह अब आपदा प्रबंधन का अलग से पाठ्यक्रम शुरू होगा। वर्तमान में प्रदेश के 1.50 लाख से अधिक सरकारी स्कूलों में भूगोल विषय के तहत आपदा प्रबंधन का एक अंश पढ़ाया जाता है।

कानपुर देहात। कक्षा एक से आठ तक में हिन्दी, अंग्रेजी और गणित की तरह अब आपदा प्रबंधन का अलग से पाठ्यक्रम शुरू होगा। वर्तमान में प्रदेश के 1.50 लाख से अधिक सरकारी स्कूलों में भूगोल विषय के तहत आपदा प्रबंधन का एक अंश पढ़ाया जाता है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले तकरीबन दो करोड़ बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से अलग से पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी तेज हो गई है।महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के निर्देश पर राज्य शिक्षा संस्थान के विशेषज्ञों को पाठ्यक्रम तैयार करने को कहा गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन कुमार ने 10 नवंबर को प्राचार्य राज्य शिक्षा संस्थान को इस संबंध में पत्र भेजा है। फिलहाल कक्षा एक से पांच तक और छह से आठ तक के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

छह से आठ तक की किताब में है टॉपिक-

वर्तमान में कक्षा छह से आठ तक की किताब में ही आपदा प्रबंधन के कुछ टॉपिक पढ़ाए जा रहे हैं। कक्षा आठ की किताब भारत संसाधन एवं विकास में आपदा प्रबंधन नाम से पाठ 11 है। इसमें आपदा की अवधारणा, आपदा के प्रकार, प्राकृतिक आपदाएं, कारण व प्रबंधन, भारत में आपदा प्रबंधन भारत में आपदा प्रबंधन की संस्थागत संरचना तथा आपदा प्रबंधन के तत्व पढ़ाया जा रहा है। कक्षा छह से आठ तक की पुस्तक स्काउट गाइड शिक्षा में पाठ संख्या 17, 20, 32 व 40 में आग से सुरक्षा के उपाय व रसोई गैस स्रावित होने पर सुरक्षा की विधि से संबंधित विषयवस्तु शामिल है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

13 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

14 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

15 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

15 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

15 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

15 hours ago

This website uses cookies.