G-4NBN9P2G16
विकास सक्सेना , औरैया। आज मंगलवार 4 जुलाई को पुलिस अधीक्षक औरैय़ा चारु निगम द्वारा जनपद के करीब 9 थानों में आवासीय बैरिक व विवेचना कक्ष के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने के लिए थाना दिबियापुर, अछल्दा व बिधूना परिसर का मुआयना किया गया। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई है।
थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों के रहने की समस्याएं दूर होगी। अब उन्हें किराए पर कमरा ढूंढने की समस्या से मुक्ति मिलने की उम्मीद जग गई है। इसके लिए प्रत्येक थानों पर हॉस्टल बनाया जाएगा। इसके साथ ही अलग से विवेचना कक्ष का निर्माण होगा। ऐसा निर्णय शासन ने लिया है। कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से प्रस्ताव तैयार करा एसपी के माध्यम से पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेजवा दिया गया है। जिले में कुल 13 थाने है। जिसमें थानों पर एसओ, एसआई समेत करीब 100 की संख्या में पुलिस कर्मी तैनात है। सबसे बड़ी समस्या पुलिस कर्मियों के समक्ष आवास की है। इसमें महिला पुलिस कर्मियों को खास परेशानी है। थानों पर बैरक की क्षमता कम है। जिसकी वजह से अधिकांश पुलिस कर्मियों को प्राइवेट कमरा ढूंढना पड़ता है। इसमें परेशानी तब बढ़ जाती है, जब पुलिस कर्मी किसी थाने पर नियुक्त होते है और फिर वे कमरा तलाशते है।
ये भी पढ़े- डीएम,एसपी ने अपने-अपने कार्यालय में सुनी फरियादियो की समस्याएं
कम समय में यदि उनका तबादला दूसरे थाने पर होता है तो वही समस्या फिर सामने खड़ी हो जाती है। शासन ने पुलिस कर्मियों के निवास की समस्या को गंभीरता से लिया है। इसके लिए एक जून 2022 को शासनादेश जारी करके प्रदेश के सभी जिलों में थानों पर हॉस्टल और विवेचना कक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर औरैया जनपद में करीब 9 थानों में विवेचना कक्ष, बैरिग आदि के लिए पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम द्वारा थाना परिसर का मुआयना किया गया।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.