औरैया

अब यात्रियों को होटल ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी : डीएम

मंगलवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा द्वारा औरैया शहर में बने अटल आश्रय स्थल का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

औरैया,अमन यात्रा। मंगलवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा द्वारा औरैया शहर में बने अटल आश्रय स्थल का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा , मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा बीडीओ व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उन्होंने आश्रय स्थल का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने रसोई, ठहरने का कक्ष आदि का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आश्रय स्थल से दूरदराज से जनपद में आने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
अब उन्हें एक दो दिन रुकने के लिए किसी होटल को ढूंढने की जरूरत नहीं है वे एक-दो दिन यहां रुक कर अपने आगे की यात्रा तय कर सकते हैं। शासन द्वारा यहां पर केवल रूकने की व्यवस्था की गई थी परंतु जिला प्रशासन द्वारा गठित ट्रस्ट के माध्यम से रात में खाने की भी व्यवस्था की गई है। यहां पर कोई भी व्यक्ति आकर रुक सकता है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी चाहे ट्रस्ट को दान कर इस आश्रय स्थल को चलाने में मदद कर सकता है।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर परिषदीय विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…

4 hours ago

भोगनीपुर में 25 किसानों को मिला ‘कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ का लाभ

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…

6 hours ago

नाबालिग को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…

7 hours ago

कानपुर देहात में 403 परिवारों को ₹19.51 करोड़ की ‘कृषक दुर्घटना’ सहायता

कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…

7 hours ago

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

8 hours ago

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

9 hours ago

This website uses cookies.