G-4NBN9P2G16
लाइफस्टाइल

अभिभावकों की सजगता ही सुरक्षा चक्र

पेरेंट्स का परवरिश के कई मोर्चों पर सजग रहना जरूरी है। खासकर बच्चों के शारीरिक शोषण के मामले में सतर्कता आवश्यक है। यूं तो हर अभिभावक बच्चों को लेकर हर किसी पर भरोसा नहीं ही करता पर क़रीबी अपनों और परिचितों पर विश्वास करना भी कई बार कटु अनुभव साबित होता है।

पेरेंट्स का परवरिश के कई मोर्चों पर सजग रहना जरूरी है। खासकर बच्चों के शारीरिक शोषण के मामले में सतर्कता आवश्यक है। यूं तो हर अभिभावक बच्चों को लेकर हर किसी पर भरोसा नहीं ही करता पर क़रीबी अपनों और परिचितों पर विश्वास करना भी कई बार कटु अनुभव साबित होता है। 2012 से 2021 तक हुई बालमन का दंश बनने वाली घटनाओं के आंकड़े इसी रीतते भरोसे की बानगी हैं। करीब एक दशक में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, बच्चों के कामुक शोषण के मामलों में 94 फीसदी आरोपी पीड़ित के परिवार के परिचित, परिजन या परिवार का ही कोई सदस्य होता है। बच्चियों के यौन शोषण की घटनाओं ने 48.66 प्रतिशत आरोपी परिचित ही निकले हैं जो या तो बच्ची के दोस्त थे या उनसे जान-पहचान रही है। इसीलिए बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजगता जरूरी है।

 विश्वास हो अंधा विश्वास नहीं

 आज के असुरक्षित परिवेश में जरूरी है कि बच्चों के मामले में हर किसी पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। आए दिन हो रही घटनाएं बताती हैं कि मासूमों के साथ दुर्व्यवहार करने वाला घरेलू सहायक, ट्यूशन टीचर, करीबी रिश्तेदार या पड़ोसी, परिचित-अपरिचित कोई भी हो सकता है। अवसर पाकर बच्चों के साथ दरिंदगी करने वाले कुत्सित मानसिकता के लोग अपना-पराया नहीं देखते। दुखद, पर सच है कि इस मामले में अब हर कोई संदेह के घेरे में है। जहां स्कूल परिसर से लेकर घर के आंगन तक बच्चों को शोषण का दंश मिल रहा है, वहां यह शंका लाजिमी भी है। कई बार तो शोषण करने वाले लोग बच्चों को डराते भी हैं। ऐसे लोगों के गलत इरादे समय रहते पहचानिए। किसी और पर आंख मूंद कर किया भरोसा अपने ही बच्चे के मन को अविश्वास का घाव न दे जाए।

 व्यवहार पर करें गौर

 बच्चे का बदलता व्यवहार उसके साथ हो रहे दुर्व्यवहार को बिन कहे बताने को काफी होता है। बाल यौन शोषण से जुड़ी अधिकतर घटनाओं में पेरेंट्स आगे चलकर महसूस करते हैं कि कैसे उनका बच्चा चुप रहने लगा था। अपनों-परायों से कटकर आत्मकेंद्रित हो गया था। फ्रेंड्स से दूरी बना ली थी। बच्चा किसी विशेष व्यक्ति को अचानक नापसंद करने लगा था। उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था। खान-पान में अरुचि हो गई थी या फिर पढ़ाई में पिछड़ने लगा था। एक सजग अभिभावक बन मासूम मन की पीड़ा का संकेत कहे जा सकने वाले व्यवहार के इन बदलावों पर समय रहते गौर कीजिए। बालमन की अनकही भावनात्मक टूटन को समझने के लिए उनके साथ वक्त बिताएं। बातों-बातों में गुड टच बैड टच के बारे में समझाएं। कई बार बच्चे ऐसी समझाइश के समय अपना मन खोलते हैं। सहजता से बता पाते हैं कि उनके साथ ऐसा ही कुछ हो रहा है।

 बच्चों की बात मन से सुनें

 बहुत छोटे बच्चे कई बार अपने साथ हो रही ज्यादती के बारे में समझ ही नहीं पाते तो कई बार पेरेंट्स को बताने में ही हिचकते हैं। खासकर तब जब कोई परिचित यह पीड़ादायी बर्ताव कर रहा है। कभी बच्चे अपनी बात कहते भी हैं तो अभिभावक सुने बिना ही टाल देते हैं। यह कैसी बात है? कहां से सीखा यह सब? फालतू बात मत करो। ऐसी बातें कहकर बच्चों का मनोबल तोड़ देते हैं। इन घटनाओं का दुखद पक्ष है कि मासूम को अभिभावक भी नहीं समझ पाते। बहुत से बच्चे मां-पापा से मिले इस निराशाजनक बर्ताव के हालातों में अतिवादी निर्णय ले लेते हैं। इसीलिए बच्चे जो कहना चाहते हैं उसे सुनें। कितना भी भरोसेमंद इंसान हो उसे परखें जरूर। यह भी सोचें कि दुनिया की ऊंच-नीच तक न जानने-समझने वाला मासूम बेवजह ऐसी बात क्यों कहेगा? याद रखिए कि असहज हालातों में ही बच्चे ऐसी शिकायतें आप तक लाएंगे। इतना ही नहीं ऐसे लोग खुद भी बच्चों से यही कहते हैं कि उनकी शिकायत पर कोई भरोसा नहीं करेगा। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि सहज-सुरक्षित परिस्थितियों में भी बच्चों को यह भरोसा दिलाते रहें कि उनकी हर बात सुनी और समझी जाएगी। ताकि ऐसे दुर्व्यवहार को लेकर वे आप से बिना हिचक अपनी बात बता सकें, शिकायत कर सकें, उलझन से निकल सकें।

-डॉ. मोनिका शर्मा-

 

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

14 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

14 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.