कानपुर देहात

अमरौधा में गांधी जी के आदर्शों को किया सलाम

अमरौधा विकासखंड परिसर में बुधवार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

पुखरायां: अमरौधा विकासखंड परिसर में बुधवार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

क्षय रोग मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान कार्यक्रम में बीते वर्ष 2023 में क्षय रोग मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए लखनापुर के प्रधान अजय यादव एवं ग्राम पंचायत पुरैनी के प्रधान प्रतिनिधि मिलन यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच सफाई कर्मियों और दो केयरटेकर को प्रशस्ति पत्र एवं स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया गया।

स्वच्छता और जन कल्याणकारी योजनाओं पर जोर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने अधिकारियों से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने सफाई कर्मियों से भी अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग हुए शामिल कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद नारायण दास अहिरवार के प्रतिनिधि एवं सपा के वरिष्ठ नेता राघव अग्निहोत्री ने भी लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर अमरौधा स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि बलवीर प्रजापति, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम प्रकाश पाठक, एपीओ सचिन सचान, लेखाकार राजेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ सहायक दिव्या मिश्रा ,सचिवों में मधुलता आदित्य, विवेक विद्यार्थी, सुनील कुमार सिंह, पंचायत कार्यालय के खंड प्रेरक सर्वेश कुमार, सुनील कुमार, अजय गोस्वामी, उमंग मिश्रा, परवेज अहमद प्रधानअध्यापक ,जितेंद्र यादव, दीपिका सहायक अध्यापक,नुसरत अली अनुदेशक आदि लोग मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: ग्राम पंचायत ककलापुर में लगा स्वास्थ्य शिविर

कानपुर देहात: संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकना की प्रधान मोहिनी सिंह के अनुरोध पर,…

4 minutes ago

कानपुर देहात: रसूलपुर गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

कानपुर देहात: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नव…

10 minutes ago

कानपुर देहात के किसानों के लिए सुनहरा मौका: बागवानी योजनाओं का लाभ उठाएं

कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…

24 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा बैठक सम्पन्न

कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…

38 minutes ago

कानपुर देहात में दूषित दूध और खोया पर शिकंजा, 9 नमूने जांच के लिए भेजे गए

कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए…

45 minutes ago

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय…

1 hour ago

This website uses cookies.