कानपुर देहात

अमरौधा में स्थाई बीडीओ की मांग को लेकर भाजपा नेताओं और ग्राम प्रधानों ने मंत्री राकेश सचान को सौंपा प्रार्थना पत्र

अमरौधा ब्लॉक कार्यालय में स्थाई खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की तैनाती की मांग को लेकर मुक्ता नगर भाजपा के मंडल मंत्री मुसर्रत खां और बील्हापुर के ग्राम प्रधान ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से मुलाकात की।

पुखरायां : अमरौधा ब्लॉक कार्यालय में स्थाई खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की तैनाती की मांग को लेकर मुक्ता नगर भाजपा के मंडल मंत्री मुसर्रत खां और बील्हापुर के ग्राम प्रधान ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दर्जनों ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर युक्त एक प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें अमरौधा विकासखंड कार्यालय में बीडीओ की स्थाई तैनाती की मांग की गई है।

मुसर्रत खां ने बताया कि अमरौधा विकासखंड क्षेत्र की 64 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्थाई बीडीओ की नियुक्ति अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बीडीओ की अनुपस्थिति के कारण कई विकास योजनाएं और कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में अमरौधा प्रधान संघ के अध्यक्ष इरफान अहमद सटटी, प्रधान संघ के महामंत्री आशीष कुमार चकचालपुर, मिथिलेश कुमारी सुल्तनापुर, पप्पी देवी शाहजहांपुर, अशोक कुमार यादव रूरगांव, विनय कुमार गुप्ता बम्हरौली घाट, राम किशोरी देवी श्याम सुंदरपुर, रूबी यादव गौरी रज्जन, रजपाल सिंह अहरौली घाट, गोपाल निषाद दौलतपुर, साधना देवी बरौली और विनीता देवी मऊ खास जैसे प्रमुख ग्राम प्रधान शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देती है और अमरौधा ब्लॉक के विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस मांग के साथ ही अमरौधा क्षेत्र के ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही स्थाई बीडीओ की तैनाती होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

महिला संबंधी अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पुखरायां।कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु…

10 hours ago

शिकारगंज चौकी के सामने अवैध बार, कार्रवाई कब?

आबकारी विभाग की लचरता से अवैध ढाबा व चखना दुकानों में छलक रहा जाम, कब…

18 hours ago

कानपुर देहात: देशभक्ति की लहर, ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ से गूंजा आकाश, शहीदों को नमन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। "यह देश है वीर जवानों का" की धुन पर देशभक्ति के…

1 day ago

कानपुर देहात: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध मंथन, क्षेत्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ने जगाई नई उम्मीद

कानपुर देहात। भोगनीपुर के सरदार गेस्ट हाऊस में शनिवार को 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के विचार…

1 day ago

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं जनसमस्याएं,02 शिकायतों का किया गया निस्तारण

पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने…

1 day ago

कानपुर देहात: जन समस्याओं पर डीएम का कड़ा रुख, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आदेश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज तहसील मैथा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान…

1 day ago

This website uses cookies.