अमरौधा विकासखंड स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया

रविवार को अमरौधा विकासखंड के अलग अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन कर कुल 102 मरीजों का उपचार कर उन्हे दवा वितरित की गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां।रविवार को अमरौधा विकासखंड के अलग अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन कर कुल 102 मरीजों का उपचार कर उन्हे दवा वितरित की गई।इस अवसर पर चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।रविवार को अमरौधा विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अमरौधा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 21 मरीजों का उपचार कर उन्हे निशुल्क दवा वितरित की गई।

वहीं मूसानगर में कुल 29,रूरगांव में 33 तथा देवराहट में 19 मरीजों का उपचार कर उन्हे दवा वितरित की गई।इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ शैलेंद्र द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।उन्होंने बदलते मौसम के चलते लोगों को बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने,रात्रि के समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा बीमारी की स्थिति में योग्य चिकित्सक से ही परामर्श लेने तथा जांच उपरांत ही मेडिसन का प्रयोग करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर तशनीम,डॉक्टर सोम,डॉक्टर अरविंद कटियार आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

17 hours ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

20 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

20 hours ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

21 hours ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

2 days ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

2 days ago

This website uses cookies.