कानपुर देहात

अमर उजाला के पत्रकार रजनीकांत दुबे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत,पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर  समाचार संकलन के लिए गए अमर उजाला के वयोवृद्ध पत्रकार रजनीकांत दुबे की सोमवार शाम ट्रेन की चपेट में आकर मृत्यु हो गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर  समाचार संकलन के लिए गए अमर उजाला के वयोवृद्ध पत्रकार रजनीकांत दुबे की सोमवार शाम ट्रेन की चपेट में आकर मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही समाचार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रेलवे अंडरपास का है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर उजाला के वयोवृद्ध पत्रकार रजनीकांत दुबे सोमवार शाम करीब पांच बजे समाचार संकलन के लिए रूरा छोटे वाले अंडरपास गए हुए थे।यहां पर अंडरपास में ऊपर से फोटो खींचते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए।जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वहीं जिला प्रशासन से पत्रकार के पारिवारिक जनों को आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की गई है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी रामगोविन्द मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

47 minutes ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

2 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

2 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

4 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

5 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

1 day ago

This website uses cookies.