G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयन्ती कानपुर देहात जनपद मुख्यालय अकबरपुर में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की ओर से जहां सभी 18 मंडलों के 1574 बूथों पर माल्यार्पण कर श्रद्धाभाव समर्पित किए गए। पार्टी के विधान सभा क्षेत्र रनियां अकबरपुर के केंद्रीय कार्यालय पर डॉक्टर साहब के चित्र पर फूल माला समर्पित कर उनके कृतित्व एवम् व्यक्तित्व पर चर्चा की और उनके बताए गए मार्ग पर चलने की अपील की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जलालपुर के जयन्ती कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ल ने कहा कि डॉक्टर साहब ने सार्वजनिक क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार प्रसार पर जोर दिया और छुआछूत को जड़ से उखाड़ फेकने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले,लोक सभा प्रभारी राजेश तिवारी,विधान सभा संयोजक डॉक्टर सतीश शुक्ल, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन, विनय प्रताप सिंह,कन्हैया कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य विशम्भर सोनकर,राम प्रकाश कुशवाहा,कृष्णा गौतम, ॠषि सिंह, बृजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव विलास मिश्र एडवोकेट, सुनील कुमार शर्मा,भाजपा की वरिष्ठ नेता अर्चना मिश्रा,रचना त्रिपाठी अनूप सिंह,पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाल जी शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्र आदि शामिल हुए जब कि केंद्रीय कार्यालय पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी पूर्व सभासद बबलू भारती ,बृशकेतु शरण पाण्डेय आदि प्रमुख लोग उपस्थित हुए।
वहीं दूसरी ओर एक इण्टर कालेज के छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए माल्यार्पण किया,कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अमर यादव, पूर्व सभासद श्याम तिवारी आदि ने उपस्थित होकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही अनेक झांकियों का प्रदर्शन कर एक विशाल जुलूस निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर अम्बेडकर पार्क में समाप्त हुआ।
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
This website uses cookies.