G-4NBN9P2G16

अयोध्या से झांसी के लिए निकाली गई भव्य शोभायात्रा का पुखरायां कस्बे में जोरदार स्वागत किया

हिंदू संगठन द्वारा बुधवार को अयोध्या से झांसी के लिए निकाली गई भव्य शोभायात्रा का पुखरायां कस्बे में जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर हिंदू संगठन द्वारा देश में रामराज लाने का आवाहन किया गया।वहीं इस दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा तथा लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां।हिंदू संगठन द्वारा बुधवार को अयोध्या से झांसी के लिए निकाली गई भव्य शोभायात्रा का पुखरायां कस्बे में जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर हिंदू संगठन द्वारा देश में रामराज लाने का आवाहन किया गया।वहीं इस दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा तथा लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में झांसी के सिद्धेश्वरधाम प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धर्माचार्य डॉ हरिओम पाठक की अगुवाई में देश में रामराज की स्थापना हेतु बुधवार को झांसी से अयोध्या तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में करीब ढाई हजार लोगों ने ढोलबाजे की धुन में शामिल होकर शोभा बढ़ाई।इस दौरान पुखरायां कस्बे में हिंदू समाजसेवियों द्वारा पानी,शरबत,छाछ,कोल्डड्रिंक,के स्टाल लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों के बीच जलपान का वितरण किया गया।शोभायात्रा को लेकर लोगों में उत्सांह का माहौल था।हाथों में भगवा रंग के ध्वज लिए सैकड़ों युवा सिर पर भगवा रंग की पगड़ी पहनकर इस शोभायात्रा में शामिल हुए तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया।इस दौरान शोभायात्रा में शामिल लोगों द्वारा देश में रामराज की स्थापना का आवाहन किया गया।वही इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा तथा लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।इस मौके पर उपजिलाधिकारी भोगनीपुर राजकुमार चौधरी,नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी,क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़,कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

9 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

9 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

10 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

10 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.