G-4NBN9P2G16

अयोध्या से भाजपा की हार पर भड़के रामायण के लक्ष्मण, अयोध्या वासियों को बताया कटप्पा

रामायण धारावाहिक में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी की हार पर नाराजगी व्यक्त की है।सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए चुनाव परिणाम को लेकर बयान दिया। सुनील लहरी द्वारा शेयर की गई स्टोरी में से एक में प्रतिष्ठित बाहुबली दृश्य की एक तस्वीर थी जहां कटप्पा बाहुबली को मारता है। स्टोरी में बाहुबली पर भाजपा का नाम और कटप्पा के नाम पर अयोध्या लिखा हुआ था

अयोध्या।रामायण धारावाहिक में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी की हार पर नाराजगी व्यक्त की है।सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए चुनाव परिणाम को लेकर बयान दिया। सुनील लहरी द्वारा शेयर की गई स्टोरी में से एक में प्रतिष्ठित बाहुबली दृश्य की एक तस्वीर थी जहां कटप्पा बाहुबली को मारता है। स्टोरी में बाहुबली पर भाजपा का नाम और कटप्पा के नाम पर अयोध्या लिखा हुआ था। बता दें कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लल्लू सिंह को हराकर फैजाबाद लोकसभा सीट जीती। 77 वर्षीय के अवधेश प्रसाद ने 54,567 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

सुनिल लहरी ने अयोध्या वासियों को बताया विश्वासघाती

सुनील लहरी ने दूसरी स्टोरी में लिखा कि हम भूल रहे हैं कि ये वही अयोध्या के नागरिक हैं,जिन्होंने देवी सीता पर संदेह किया था। आप उस व्यक्ति को क्या कहते हैं जो ईश्वर को भी नकारता है, स्वार्थी। इतिहास गवाह है कि अयोध्या के नागरिकों ने हमेशा अपने राजा के साथ विश्वासघात किया है। उन्हें शर्म आनी चाहिए।

अयोध्या ने देवी सीता को भी नहीं बख्शा

सुनील लहरी ने अपनी तीसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि अयोध्या के प्रिय नागरिकों हम आपकी महानता को सलाम करते हैं। आप वही लोग हैं जिन्होंने देवी सीता को भी नहीं बख्शा। हम इस बात से हैरान नहीं हैं कि आपने उस व्यक्ति को धोखा दिया जिसने यह सुनिश्चित किया कि भगवान राम उस छोटे तंबू से बाहर आएं और एक सुंदर मंदिर में स्थापित हों। पूरा देश आपको फिर कभी सम्मान की दृष्टि से नहीं देखेगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.