ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। रविवार को विकासखंड मलासा के अंतर्गत मलासा ग्राम पंचायत में खेल के मैदान में अवैध कब्जा हटाने गई टीम के साथ गाली, गलौज की गई।इस दौरान टीम ने कड़ी मशक्कत कर अवैध कब्जा हटाने में सफलता हासिल की।बताते चलें कि विकासखंड के ग्राम पंचायत मलासा स्थित खेल के मैदान में एक लंबे अरसे से अवैध कब्जेदारों ने उस पर अपना कब्जा जमा रखा था।जबकि भारत सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा दिए जाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खेल के मैदान का निर्माण कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को जारी किए गए हैं।वहीं पूर्व में कई बार ग्राम प्रधान द्वारा शासन,प्रशासन को मामले के संबंध में लिखित रूप से अवगत कराया गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार को पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम खेल के मैदान पर अवैध कब्जा हटवाने मलासा गांव पहुंची उसी समय अवैध कब्जेदारों ने अवैध कब्जा हटाने से रोकने की बात को लेकर पुलिस तथा राजस्व टीम के साथ गाली गलौज शुरू कर दी।इस दौरान चौकी इंचार्ज किशन पाल सिंह ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह से कब्जेदारों को समझा बुझाकर खेल के मैदान पर अवैध कब्जा हटाने में सफलता हासिल की।
कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…
कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…
रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…
कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…
कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…
This website uses cookies.