G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।भोगनीपुर तहसील के मलासा गांव में गुरुवार को प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ बुल्डोजर की कार्यवाही की है।एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह और पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जे को बुल्डोजर से गिरा दिया गया।यह कब्जा गांव में खेल के मैदान की जमीन पर किया गया था।बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में एक ओर जहां सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांवों में खेल के मैदान का निर्माण करा रही है।वहीं दूसरी तरफ कुछ दबंग किस्म के लोग सरकार की इस योजना में रोड़ा बनते नजर आ रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला तहसील भोगनीपुर के मलासा गांव में सामने आया है।जहां पर गांव के कुछ दबंगों ने खेल के मैदान की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था।ग्राम प्रधान रिचा सिंह द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद शासन प्रशासन जागा।शुक्रवार को उपजिलाधिकारी ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर खेल के मैदान की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मलासा गांव में कुछ दबंग किस्म के लोगों ने खेल के मैदान की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था।जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया है।गांव में खेल के मैदान का निर्माण कराया जायेगा।इस मौके पर कोतवाल अंजन कुमार सिंह,खंड विकास अधिकारी संजू सिंह,ग्राम प्रधान रिचा सिंह,प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
This website uses cookies.