G-4NBN9P2G16
बांदा

अवैध टैम्पो स्टैण्ड हटाये जाने की एसडीएम से मांग

प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद कस्बे के मुख्य चौराहे सहित सड़को से बस, व टेंपो स्टेंड न हटाए जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप न हटाने पर 7 जुलाई को कस्बे के मुख्य चौराहे में धरना देने की चेतावनी दी है।

बबेरू/बांदा। प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद कस्बे के मुख्य चौराहे सहित सड़को से बस, व टेंपो स्टेंड न हटाए जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप न हटाने पर 7 जुलाई को कस्बे के मुख्य चौराहे में धरना देने की चेतावनी दी है। एक माह पूर्व प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ने मुख्य सड़को,चौराहों से बस स्टैंड, टेंपो स्टेंड हटाए जाने के सख्त निर्देश दिए थे तब से लेकर कस्बे के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओ ने कई बार लिखित मांग की परंतु स्थानीय प्रशासन ने अनसुना कर दिया आज राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन, व्यापार मंडल,विश्व हिंदू संगठन ने संयुक्त रूप से उप जिलाधिकारी महोदया सुरभि शर्मा को ज्ञापन सौंपकर मांग किया की इनके चलते सड़को पर जाम की समस्या बनी रहती है इनको मुख्य चौराहे से 1 किलो मीटर दूर खड़ा कराया जाए चेतावनी दिया की 6 जुलाई तक हटा दिया जय अन्यथा 7जुलाई को बबेरू के मुख्य चौराहे पर धरना दिया जाएगा उप जिलाधिकारी ने सी व ओ व बबेरू को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इस मौके पर सुधीर अग्रहरि अध्यक्ष ,राजेश साहू जिला मंत्री , अवधेश कुमार शास्त्री शिवाविलास शर्मा संतोष गुप्ता राजेश अरविंद कुमार श्यामाचरण गुप्ता विवेक सिंह पंकज गुप्ता रामअवतार , माखन तिवारी, अखिलेश पाल, सहित आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

8 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

35 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

58 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.