कानपुर देहात में दूषित दूध और खोया पर शिकंजा, 9 नमूने जांच के लिए भेजे गए
कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक विशेष अभियान चलाया है। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ और जिलाधिकारी कानपुर देहात के निर्देशों के बाद की गई है।

- खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान
कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक विशेष अभियान चलाया है। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ और जिलाधिकारी कानपुर देहात के निर्देशों के बाद की गई है। इस अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय ने किया, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम भी शामिल थी।
इस दौरान, जिले के विभिन्न स्थानों से कुल 9 खाद्य नमूनों को इकट्ठा कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है।
ये हैं प्रमुख कार्रवाईयां:
- बुढ़नापुर, डेरापुर: महाराम की खोया बनाने वाली यूनिट से खोया और दूध के नमूने लिए गए।
- गलुवापुर, डेरापुर: रामजी के प्रतिष्ठान से खोया और घी के नमूने इकट्ठा किए गए।
- बिल्टी: एक महिंद्रा पिकअप (UP77N3206) से कानपुर नगर ले जाए जा रहे दूध के तीन नमूने लिए गए। यह दूध दरोगा सिंह, वीरेन्द्र सिंह और कृपा शंकर द्वारा ले जाया जा रहा था।
- मैथा मोड़ रनियाँ: धर्मेंद्र यादव द्वारा बेचे जा रहे दूध का एक नमूना लिया गया।
- परसौली पुल: आशीष मिश्रा उर्फ मनीष मिश्रा द्वारा ले जाए जा रहे दूध का एक नमूना लिया गया।
इस अभियान के तहत, कुल 9 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.