ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। पुखरायां कस्बा स्थित अहरौली शेख में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं को मिशन शक्ति,नारी सुरक्षा,सम्मान व नारी स्वावलंबन तथा महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई।
कस्बे के अहरौली शेख में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिला सुरक्षा दल प्रभारी एस आई उमा यादव ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि सूबे की सरकार नारी सुरक्षा,नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति गंभीर है।उन्होंने बेटियां,बेटों में कोई मतभेद न करने और ग्रामीण आंचल की बेटियों को पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं से अपील की।उन्होंने कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
जरूरत इस बात की है कि हम सभी अपनी बेटियों को पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाएं।साथ ही नारी सुरक्षा को लेकर भी सरकार गंभीर है।महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने कई टोल फ्री नम्बर जैसे 1090,112 जारी किए हैं।इन टोल फ्री नंबरों पर किसी भी समय काल करके महिलाये अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इसके साथ ही महिला हेल्प डेस्क,प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना,महिला पेंशन योजना इत्यादि सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर कांस्टेबल रागिनी त्रिपाठी,कांस्टेबल दीपा बादाम,एडवोकेट आसिम खान,रजनी,शबीना,फातिमा, पिंकी,शाइस्ता,सरवती,हिना अफरोज,रजनी आदि मौजूद रहे।
कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…
कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए…
कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय…
कानपुर नगर: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कानपुर के कई निचले इलाकों में बाढ़…
जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…
जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…
This website uses cookies.