G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

अहरौली शेख में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ को जागरूक किया गया

पुखरायां कस्बा स्थित अहरौली शेख में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं को मिशन शक्ति,नारी सुरक्षा,सम्मान व नारी स्वावलंबन तथा महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। पुखरायां कस्बा स्थित अहरौली शेख में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं को मिशन शक्ति,नारी सुरक्षा,सम्मान व नारी स्वावलंबन तथा महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई।

 

कस्बे के अहरौली शेख में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिला सुरक्षा दल प्रभारी एस आई उमा यादव ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि सूबे की सरकार नारी सुरक्षा,नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति गंभीर है।उन्होंने बेटियां,बेटों में कोई मतभेद न करने और ग्रामीण आंचल की बेटियों को पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं से अपील की।उन्होंने कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

जरूरत इस बात की है कि हम सभी अपनी बेटियों को पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाएं।साथ ही नारी सुरक्षा को लेकर भी सरकार गंभीर है।महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने कई टोल फ्री नम्बर जैसे 1090,112 जारी किए हैं।इन टोल फ्री नंबरों पर किसी भी समय काल करके महिलाये अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इसके साथ ही महिला हेल्प डेस्क,प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना,महिला पेंशन योजना इत्यादि सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर कांस्टेबल रागिनी त्रिपाठी,कांस्टेबल दीपा बादाम,एडवोकेट आसिम खान,रजनी,शबीना,फातिमा, पिंकी,शाइस्ता,सरवती,हिना अफरोज,रजनी आदि मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

7 minutes ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

47 minutes ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

1 hour ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

15 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.