कानपुर देहात

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और आशा बहुओं को कानूनी जानकारी देकर किया सशक्त

मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत शुक्रवार को थाना डेरापुर की महिला सुरक्षा दल द्वारा डेरापुर कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन कर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं को जागरूक किया गया।

पुखरायां। मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत शुक्रवार को थाना डेरापुर की महिला सुरक्षा दल द्वारा डेरापुर कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन कर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।

शुक्रवार को डेरापुर कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं,को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की पुलिसकर्मी ऊषा यादव ने कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।

इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।महिलाएं,बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावरलाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें यातायात नियम,ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम समेत अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना को लेकर मृतकों के प्रति व्यापारियों की ओर से श्रद्धांजलि सभा की गई आयोजित कैंडिल जलाकर रखा 2 मिनट का मौन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय हाईवे सर्विस रोड…

1 hour ago

विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रस्तावित धरना स्थगित

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

2 hours ago

एमएलसी अरुण पाठक ने यूपी में जारी भीषण गर्मी और तपिश को देखते हुए शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ाए जाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सुशील त्रिवेदी, कानपुर। उन्नाव स्नातक खंड क्षेत्र से एमएलसी अरुण पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

3 hours ago

ट्रैफिक अलर्ट: कानपुर देहात में पुलिस भर्ती समारोह के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला

कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…

1 day ago

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

2 days ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

2 days ago

This website uses cookies.