G-4NBN9P2G16
पुखरायां। मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत शुक्रवार को थाना डेरापुर की महिला सुरक्षा दल द्वारा डेरापुर कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन कर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।
शुक्रवार को डेरापुर कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं,को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की पुलिसकर्मी ऊषा यादव ने कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।
इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।महिलाएं,बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावरलाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें यातायात नियम,ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम समेत अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
This website uses cookies.