आईआईए कानपुर देहात की सत्र 2023 24 की कार्यकारिणी का हुआ गठन

आज काके दा होटल में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर देहात के वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत किए गए पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शराजीव शर्मा चेयरमैन द्वारा कानपुर देहात के नवनियुक्त चेयरमैन  रोहित ब्रिजपुरिया को आईआईए का फ्लैग देकर कर पदभार दिया गया।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर  देहात। आज काके दा होटल में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर देहात के वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत किए गए पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शराजीव शर्मा चेयरमैन द्वारा कानपुर देहात के नवनियुक्त चेयरमैन  रोहित ब्रिजपुरिया को आईआईए का फ्लैग देकर कर पदभार दिया गया।  आलोक जैन डिविजनल चेयरमैन द्वारा  राजीव शर्मा को मंडल अध्यक्ष का पदभार ध्वजा दे कर कराया गया।  राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा आलोक जैन को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किए गए तथा  सुनील पांडेय जी को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों को फूल और माला से सम्मानित किया गया ।

उद्यमियों द्वारा  राजीव शर्मा के 3 वर्षों के कार्यकाल को सराहनीय रूप से किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा  रोहित ब्राजपुरिया द्वारा राजीव शर्मा द्वारा किए गए कार्यों को आगे ले जाने तथा जिले के औद्योगिक विकास हेतु निरन्तर प्रयास किए जाने के साथ ही संगठन को और मजबूत किए जाने हेतु संकल्प लिया गया। रोहित ब्रिजपुरिया द्वारा नए कार्यकाल के लिए को-चेयरमैन के रूप में  पियूष जैन एवं महामंत्री के पद पर सचिन गर्ग एवं कोषाध्यक्ष के रूप में  राजीव पांडेय को तथा उपाध्यक्ष पद पर आर बी दीक्षित को नियुक्त किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से, शमहेश दुबे जी, पुनिका गुरटाटा, महीप अग्रवाल, दीपक कपूर जी, आदित्य गर्ग, विजय त्रिपाठी, कुशल पारिख, दीपक दीक्षित आदि उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कुर्कशुदा मकान की नीलामी 28 अगस्त को, इच्छुक करें प्रतिभाग

कानपुर देहात: तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, कानपुर से…

51 minutes ago

लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक ‘रोजगार महाकुंभ’, 1 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा मौका

कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…

56 minutes ago

कानपुर देहात: ग्राम पंचायत ककलापुर में लगा स्वास्थ्य शिविर

कानपुर देहात: संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकना की प्रधान मोहिनी सिंह के अनुरोध पर,…

1 hour ago

कानपुर देहात: रसूलपुर गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

कानपुर देहात: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नव…

1 hour ago

कानपुर देहात के किसानों के लिए सुनहरा मौका: बागवानी योजनाओं का लाभ उठाएं

कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा बैठक सम्पन्न

कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…

2 hours ago

This website uses cookies.