G-4NBN9P2G16
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। आज काके दा होटल में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर देहात के वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत किए गए पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शराजीव शर्मा चेयरमैन द्वारा कानपुर देहात के नवनियुक्त चेयरमैन रोहित ब्रिजपुरिया को आईआईए का फ्लैग देकर कर पदभार दिया गया। आलोक जैन डिविजनल चेयरमैन द्वारा राजीव शर्मा को मंडल अध्यक्ष का पदभार ध्वजा दे कर कराया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा आलोक जैन को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किए गए तथा सुनील पांडेय जी को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों को फूल और माला से सम्मानित किया गया ।
उद्यमियों द्वारा राजीव शर्मा के 3 वर्षों के कार्यकाल को सराहनीय रूप से किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा रोहित ब्राजपुरिया द्वारा राजीव शर्मा द्वारा किए गए कार्यों को आगे ले जाने तथा जिले के औद्योगिक विकास हेतु निरन्तर प्रयास किए जाने के साथ ही संगठन को और मजबूत किए जाने हेतु संकल्प लिया गया। रोहित ब्रिजपुरिया द्वारा नए कार्यकाल के लिए को-चेयरमैन के रूप में पियूष जैन एवं महामंत्री के पद पर सचिन गर्ग एवं कोषाध्यक्ष के रूप में राजीव पांडेय को तथा उपाध्यक्ष पद पर आर बी दीक्षित को नियुक्त किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से, शमहेश दुबे जी, पुनिका गुरटाटा, महीप अग्रवाल, दीपक कपूर जी, आदित्य गर्ग, विजय त्रिपाठी, कुशल पारिख, दीपक दीक्षित आदि उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
This website uses cookies.